लखनऊ के कृष्णानगर फल-सब्जी मंडी में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 10 April, 2026 17:37
- 61

लखनऊ के कृष्णानगर फल-सब्जी मंडी में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
कृष्णानगर मंडी में देर रात भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक।
शॉर्ट सर्किट बना अग्निकांड का कारण, मुस्तैद पुलिस और फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णानगर क्षेत्र स्थित फल एवं सब्जी मंडी में गुरुवार रात्रि करीब 09.45 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर और प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राहत कार्य के लिए फायर ब्रिगेड की लगभग 10 गाड़ियों को तैनात किया गया। पुलिस और अग्निशमन दल के संयुक्त एवं कड़े प्रयासों के बाद समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
इस अग्निकांड में मंडी परिसर के भीतर स्थित लगभग 10-12 टिनशेड वाली दुकानें जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। वर्तमान में घटनास्थल पर स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Comments