मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति पंजीकृत के तहत हुआ विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 14 December, 2021 21:04
- 1692

PPN NEWS
मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति पंजीकृत के तहत हुआ विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह
शाहजहांपुर ब्यूरो उदयवीर सिंह
शाहजहाँपुर। मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति पंजीकृत का विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह खिरनी बाग स्थित धर्म शाला में सम्पन्न हुआ जिसने मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर डी शर्मा ने शिरकत की सर्व प्रथम उन्होंने भगवान परसुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की उसके बाद संस्था के नगर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मुख्य अतिथि पंडित आर डी शर्मा जी का माल्यापर्ण व अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया पदाधिकारियो और संस्था से जुड़े समस्त लोगो को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा जब आप की बात कोई न सुने तो मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति आपकी बात सुनने को तैयार है साथ ही उन्होंने कहा संस्था द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह, घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को कानूनी सहायता व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई के लिए मदद देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर देकर सभी से अपील की जब कोई आपकी बात न सुने तो नि:संचोच कॉल करके अपनी समस्या बताये इस मौके पर संस्था की जिला अध्यक्ष मीनाक्षी अग्निवेश ने कहा मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति का उद्देश्य समाजसेवा करना है और समाज सेवा में पैसों से ज्यादा भावनाओं की जरूरत होती है । समाज सेवा का मतलब जरूरत पड़ने पर हर जरूरतमंद की सहायता करना है और हमारी संस्था लोगो की हर सम्भव मदद के लिए हमेशा तैयार है उन्होंने समस्त पदाधिकारियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा संस्था के सभी पदाधिकारियों ने ईमानदारी के साथ सहयोग दिया जिनकी बजह से विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का सफल आयोजन हुआ और मुझे प्रदेश प्रभारी बनाया गया इसके लिए हम दिल से सभी का आभार व्यक्त करते है
और हमे इस बात की खुशी है आज संस्था के सभी पदाधिकारियों के नियुक्त पत्र हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर डी शर्मा जी के द्वारा वितरित किये गए और सैकड़ो की संख्या में महिलाएं इस कार्यक्रम में उपस्थित हुई उनके लिए भी हम दिल से आभार व्यक्त करते है
इस मौके परजिला महासचिव वर्षा अवस्थी, जिला सचिव नलिनी गुप्ता, जिला सचिव मीना सक्सेना ,जिला सचिव अभिषेक बाजपेई ,जिला महामंत्री ममता तिवारी, जिला मंत्री विनीता कुमारी ,जिला संगठन मंत्री सुनीता मिश्रा,संगठन मंत्री अंशिका सिंह, संगठन मंत्री चरिता कुमारी ,संगठन मंत्री मंजू शुक्ला, नगर अध्यक्ष मून ,नगर उपाध्यक्ष पारुल गुप्ता ,नगर उपाध्यक्ष राजीव कुमार शुक्ला ,नगर उपाध्यक्ष विनीता गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष भावना तिवारी, नगर महासचिव रेनू दीक्षित, नगर सचिव कल्पना कपूर ,नगर महामंत्री शिवानी, नगर मंत्री सुमन, कोषाध्यक्ष मीनू मनोज गुप्ता , संगठन मंत्री रूपम बाजपेई , संगठन मंत्री नीतू सिन्हा सहित तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
Comments