मानव कल्याण को समर्पित है मानवाधिकार संगठन- सुनील सिंह 

मानव कल्याण को समर्पित है मानवाधिकार संगठन- सुनील सिंह 

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ (PPN)

उदयवीर सिंह शाहजहांपुर

मानव कल्याण को समर्पित है मानवाधिकार संगठन- सुनील सिंह 



(मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने देश में फैली महामारी से बचाव के लिए की गोवर्धन परिक्रमा)



शाहजहाँपुर। मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन और इंडिया न्यूज़ 24 एचडी द्वारा 10 जनवरी को भव्य परिक्रमा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया तथा संगठन से जुड़े नए लोगों को आईडी कार्ड के साथ माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया। 

ये परिक्रमा बहुत ही शानदार रही जिसमे सभी संगठन के लोगों ने परिक्रमा में बहुत ही ज्यादा आनंद लिया और सभी ने भगवान की मस्ती में मस्त होकर भजन गायन किया।

 जैसा कि सर्व विदित है कि ये संगठन लोगों के सहयोग और सहायता के लिए गठित है इसी के तहत मानवहित के लिए व देश में फैली महामारी के बचाव के लिए भगवान गोवर्धन परिक्रमा करते हुए प्रार्थना की।

 मानवाधिकार संगठन के सभी लोगों ने प्रेस वार्ता में बताया की किसी को भी किसी भी तरह को समस्या होती है या किसी व्यक्ति के साथ गलत होता है उसकी कोई सुनवाई नहीं करता है तो वह हमसे संपर्क करें हमारा संगठन लगातार आपकी सेवा में तत्पर रहेगा है हमारा संगठन जनता हित में कार्यरत है और रहेगा।

 संगठन के सभी पदाधिकारियो व पूरी टीम का राजस्थान हरिगढ़, उत्तर प्रदेश सहित और अन्य जगहों से आए हुए सभी लोगों का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *