ममता चरिटीबल ट्रस्ट ने 505 परिवारों तक सहायता पहुचाई
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 31 May, 2020 14:37
- 2282

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
ममता चरिटीबल ट्रस्ट ने 505 परिवारों तक सहायता पहुचाई
वैश्विक महामारी में लाकडाउन्न के बीच ममता चरिटीबल ट्रस्ट ने आज 60 वे दिन टोलफ्री ऑनलाइन सेवा के अंतर्गत अपने 101 वोलेंटियर्स को 5-5 परिवारों केलिए राशन देकर 1 घण्टे के अंदर लखनऊ के कोने कोने में पहुचाने की चुनैती को स्वीकार किया। इस तरह 505 परिवारों तक सहायता पहुचाई गयी।
चीफ ट्रस्टी एवं महाअभियान के अध्यक्ष श्री राजीव मिश्र ने कहा की 60 दिन का महा अभियान में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से किसी भी तरह का जो भी सहयोग प्राप्त हुआ हम सभी का आभार व्यक्त करते है परमार्थ का कार्य करने में असीम ऊर्जा मिलती है ,और सीधे परमात्मा का साक्षात्कार होता है, उसी ऊर्जा के साथ हमारे वोलेंटियर्स अपने अपने वाहनों से पहले से चिन्हित 5-5 जरूरतमन्दो के घर 1 घण्टे में पहुँचकर ममता की घण्टी बजाकर राशन वितरित किया।आज गोमती नगर,इंदिरा नगर,कृष्णा नगर, महानगर ,जानकी पुरम, अलीगंज ,चिनहट, आलमनगर, मानक नगर, सरोजिनी नगर,पटेलनगर ,राजाजीपुरम, कैसरबाग के विभिन्न मुहल्लों में राशन पहुँचाया गया। आज 60 वे दिन को मिलाकर कुल 1लाख 51 हजार परिवारों को सहायता पहुचाई जा चुकी है।साथ मे कोरोना योद्धाओं का सम्मान और कोरोना जनजागरण अभियान अनवरत चल रहा हैं।
आज के इस मौके पर101 स्वयसेवियो के अतरिक्त एडबोकेट विपिन मिश्रा, टोलफ्री प्रभारी, उमाशंक,डॉ सुरेश डॉ कैलाशनाथ शुक्ला, स्वतन्त्र बाजपेयी, अजय सिंह ,मोहित मिश्रा, राहुल तिवारी, राहुल कुशवाहा, रितेश, अभिषेक तिवारी, रोहित, मानस, सत्यवान पांडे ,जितेंद्र राजपूत, अनुज त्रिपाठी,गौरव पांडेका विशेष सहयोग रहा।
Comments