मुआवजा हड़पने के लिए बेटे के अपहरण का आरोप, हत्या की आशंका जताई

मुआवजा हड़पने के लिए बेटे के अपहरण का आरोप, हत्या की आशंका जताई

मुआवजा हड़पने के लिए बेटे के अपहरण का आरोप, हत्या की आशंका जताई

​भूमि मुआवजे के विवाद में युवक के अपहरण और हत्या की आशंका का मामला आया सामने

​पीड़ित मां ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस अधिकारियों से लगाई सुरक्षा की गुहार

काकोरी। सरोजनीनगर क्षेत्र के रहीमनगर पड़ियाना के मजरा त्रिलोचन खेड़ा गांव निवासी रामेश्वरी ने कुछ लोगों पर अपने बेटे शंकर प्रसाद के अपहरण का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जमीन के मुआवजे की रकम हड़पने के लिए उसके बेटे के नाम पर गलत तरीके से जमीन कराई गई और इसके बाद उसका अपहरण कर लिया गया। पीड़िता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई है।

रामेश्वरी के मुताबिक, उसका बेटा शंकर प्रसाद काफी समय से काकोरी क्षेत्र के तेजकिशन खेड़ा गांव में रह रहा है। आरोप है कि काकोरी कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर व जिला बदर बताए जा रहे रामकेश और उसके साथी सरनजीत ने तेजकिशन खेड़ा निवासी मृतक छन्नीलाल की जमीन के मुआवजे को हड़पने के उद्देश्य से कथित तौर पर जमीन शंकर प्रसाद के नाम करा दी।

महिला का आरोप है कि इसके बाद दोनों दबंगों ने उसके बेटे का जबरन अपहरण कर उसे अपने कब्जे में रखा हुआ है। रामेश्वरी ने इस कथित साजिश में किसान नेता मनीष यादव के भी शामिल होने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी बात रखते हुए अधिकारियों से बेटे को सकुशल बरामद कराकर उसके सुपुर्द किए जाने की गुहार लगाई। उसका कहना है कि उसे किसी की जमीन अथवा मुआवजे की रकम नहीं चाहिए, वह केवल अपने बेटे की सुरक्षित वापसी चाहती है।

रामेश्वरी के अनुसार, मामले को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। वहीं, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *