LPC जॉपलिंग रोड में ASISC अंतर विद्यालयी वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 12 August, 2026 17:29
- 35

आई.एस.
सी. अंतर विद्यालयी क्षेत्रीय कनिष्ठ वर्ग अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता।
दि लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट विद्यालय का उद्देश्यअध्ययन-अध्यापन
के अलावा छात्रों का सर्वांगीण विकास भी है, अतः वह समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं
का आयोजन करता रहता है।
इसी कड़ी में कॉलेजिएट की जापलिंग रोड शाखा
में दिनांक 12.8.2026 को ए.एस आई.एस. सी. अंतर विद्यालयी क्षेत्रीय कनिष्ठ वर्ग अंग्रेजी
वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 और 10के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
वाद- विवाद प्रतियोगिता का विषय था प्रौद्योगिकी
छात्रों को कम रचनात्मक बना रहा है।
विद्यालय की इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे
प्रतिभागियों ने अपने बुद्धि कौशल एवं तार्किक शक्ति के द्वारा अपने-अपने पक्ष की सुंदर
प्रस्तुति की।
प्रतियोगिता के परिणाम कुछ इस प्रकार है। प्रतियोगिता
के पक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया है
स्प्रिगडेल एलडीए कॉलोनी ने। विपक्ष में प्रथम
स्थान प्राप्त किया है सीएमएस राजाजीपुरम ने । इसी क्रम में पक्ष और विपक्ष दोनों में द्वितीय स्थान प्राप्त
किया है लखनऊ पब्लिक कॉलेज ए ब्लॉक ने ।पक्ष में सिटी मोंटेसरी स्कूल राजाजीपुरम एवं
विपक्ष में स्प्रिगडेल कॉलेज एलडीए कॉलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय की निदेशिका मैंम फारेहा खान जी ने बच्चों की प्रशंसा की तथा भविष्य में उनके उज्ज्वल
भविष्य की कामना करते हुए उनके मनोबल एवं उत्साह को बढ़ाया।
कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्यश्री
राजीव गुप्ता जी ने प्रत्येक प्रतिभागियों एवं उनके सहायक शिक्षकों की भूरि-भूरि प्रशंसा
करते हुए वाद-विवाद की सार्थकता को बताया कि वह किस प्रकार छात्रों के व्यक्तित्व के
विकास में सहायक हैं।
Comments