2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है- सुनील सिंह, लोकदल अध्यक्ष

2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है- सुनील सिंह, लोकदल अध्यक्ष

PPN NEWS

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव, किसान, गरीब, महंगाई, रोजगार और प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।


लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव ने उन्हें आश्वासन दिया कि लोकदल का पूरा सम्मान किया जाएगा और उसके हितों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकदल किसानों और ग्रामीणों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है और आगे भी किसानों के हितों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी।


सुनील सिंह ने कहा कि 2027 का चुनाव केवल प्रदेश का नहीं, बल्कि देश की दिशा तय करने वाला चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि किसानों, गरीबों, युवाओं और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए विपक्षी दलों को मिलकर काम करना होगा।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और लोकदल इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाना और जनता के मुद्दों को केंद्र में लाना जरूरी है।


लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि सीटों के बंटवारे और लोकदल की 35 सीटों की मांग सहित अन्य राजनीतिक विषयों पर भी बातचीत आगे जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सम्मानजनक भागीदारी और किसानों तथा आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देना लोकदल की प्रमुख अपेक्षा है।


सुनील सिंह ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है, ताकि प्रदेश में किसानों, गरीबों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *