हजारों किसान शामिल होंगे लोकदल के किसान सम्मान यात्रा में

हजारों किसान शामिल होंगे लोकदल के किसान सम्मान यात्रा में

PPN NEWS

9 जनवरी 2024

Report- Surendra Shukla 


हजारों किसान शामिल होंगे लोकदल के किसान सम्मान यात्रा में   



लखनऊ। अलीगढ़ में बुधवार को पुर्व कृषि एवं सिचाई मंत्री तथा सूबे में नेता विरोधी दल रहे स्व चौधरी राजेन्द्र सिंह जी की 97 वीं जयंती पर लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह जी के नेतृत्व में सुबह 10 बजे खैर विधान सभा क्षेत्र से अलीगढ़ स्थित सम्राट लान तक अपने स्वर्गीय पिता की याद में किसान सम्मान यात्रा रैली निकाल कर किसानों का सम्मान करेंगे।


देश और प्रदेश में बढ़ती महगाई,बेरोजगारी,भ्रष्ट्रचार,धर्म जाति के नाम पर नफरत,लड़खड़ाती अर्थ व्यवस्था के साथ महामारी के बढ़ते खतरों  की इस घड़ी में छोटी छोटी उम्मीदें उपलब्धियों को सहेजने के लिये एक बेहतर भविष्य की खातिर  लोकदल की किसान सम्मान रैली में सूबे के हजारो किसान ट्रेक्टर आदि वाहनों संग शामिल होंगे। 

लोकदल की इस रैली में किसानों की आजीविका सुधारने के लिये कुछ मांगों का भी जिक्र किया जाएगा।

जिसमे फल, सब्जियां, अनाज, दूध आदि उपलब्ध कराने वाले किसानो को उपज मूल्य नही मिल रहा है।

सभी कृषि उपज पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) समाप्त की जाए।

कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बना कर तत्काल लागू किया जाए। 

किसान सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि बढ़ाई जाए।

देश की आयात और निर्यात नीति आम जन के हित में होनी चाहिए ताकि किसानो को लाभ प्राप्त हो।

देश के किसानो के ट्रैक्टर को 15 साल वाली नीति से बाहर रखा जाए।

खाद की बोरियो मे 50 किलो से कम खाद किसानो के साथ धोखा धड़ी की श्रेणी में लाया जाए।

किसानों से जुड़ी उपरोक्त मांगों,समश्याओ को किसानो के बीच खुले मंच से साझा किया जायेगा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *