निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह का समर्थन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 8 April, 2022 16:38
- 1098

PPN NEWS
8 अप्रैल 2022
आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष एवं लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने समर्थन देने का निर्णय लिया है।
भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और मुलाकात के दौरान पंचायतों को जो अधिकार आजादी के बाद आज तक नहीं मिले उन अधिकारों को दिलाने व गांव के हालत सुधारने का पूर्ण आश्वासन दिया गया है ।
पंचायतों के अधिकार की लड़ाई लड़ने व पंचायतों को उनके अधिकार दिलाने के उद्देश्य से लोकदल व राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह जी ने पंचायत प्रतिनिधियों को भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने का ऐलान किया है।
शुक्रवार को एक वर्चुअल बैठक के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों से चौधरी सुनील सिंह ने वार्ता की। वार्ता के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार को दिलाने के लिए आश्वस्त भी किया और आगामी स्थानीय निकाय के चुनाव में प्रतिनिधियों से कहा है कि सही वोट का प्रयोग करें अपना बहुमूल्य वोट ना बेचे, ताकि गांव को ताकत मिले और गांव की तस्वीर को बदला जा सके।
सपा, बसपा की सरकार में चेहरे पर चेहरे बदलते रहे हैं लेकिन गाॅंव और पंचायतों की स्थिति आज भी बदहाल है इसी के साथ चैधरी सुनील सिंह ने कहा राष्ट्रिय पंचायतीय राज संगठन त्रिस्तरीय पंचायतीय राज संस्थानों एवं ग्राम सभाओं को सषक्त बनाते हुये उन्हे प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार दिलाने के लिए सन् 1997 से संघर्शरत है। आजादी के बाद आज तक सपा की सरकार, बसपा की सरकार में चेहरे पर चेहरे बदलते रहे हैं लेकिन गाॅंव और पंचायतों की स्थिति आज भी बदहाल है, क्योंकि कोई भी पंचायतों को उनके पूर्ण अधिकार सौपना नहीं चाहती।
गांधी जी के सपनो का भारत बनाने के उद्देष्य से संविधान का 73वां तथा 74वां संषोधन वर्श 1993 में किया गया था और उसको लागू करने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर छोड़ दी गई थी। परन्तु आज 28 वर्शो वाद पंचायतों को उनके पूर्ण अधिकार दिये जाने को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह जी की वार्ता भारतीय जनता पार्टी के संगठन के शीर्ष नेताओं द्वारा यह विश्वास दिलाया गया कि पंचायतों को पंचायतों को गांव की तस्वीर बदलने के लिए उनको अधिकार सौंपा जाएगा।
Comments