एयरपोर्ट पर 'लॉकडाउन' जैसे हालात, सरकार पर लोकदल का हमला

एयरपोर्ट पर 'लॉकडाउन' जैसे हालात, सरकार पर लोकदल का हमला

एयरपोर्ट पर 'लॉकडाउन' जैसे हालात, सरकार पर लोकदल का हमला

एयरपोर्ट्स पर फ्लाइटें रद्द होने से यात्रियों की हो रही है दुर्गति: लोकदल।

टैक्सी और होटलों के दाम बढ़ाए जाने को बताया 'आर्थिक शोषण'।

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने आज एक बयान जारी कर देश के बड़े एयरपोर्ट्स पर बने खराब हालात के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है।

​सुनील सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटों से देश के मुख्य एयरपोर्ट्स पर लॉकडाउन जैसे हालात हैं। हजारों यात्री फंसे हुए हैं और फ्लाइटें या तो रद्द हो गई हैं या कई घंटे देरी से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरी बदइंतजामी का सीधा नुकसान आम जनता उठा रही है।

​आर्थिक शोषण का आरोप:

लोकदल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस आपदा की स्थिति में टैक्सी का किराया आसमान पर पहुंच गया है और यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। साथ ही, होटलों के दाम अचानक कई गुना बढ़ा दिए गए हैं, जिससे मजबूर यात्रियों का खुला आर्थिक शोषण हो रहा है।

​उन्होंने कहा कि फ्लाइटें उपलब्ध नहीं हैं और एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ-साथ पूरी सरकारी व्यवस्था अस्त-व्यस्त दिखाई दे रही है। यह स्थिति देश के नागरिक उड्डयन तंत्र की विफलता को दर्शाती है। सुनील सिंह ने सरकार से "जनता पर आपदा थोपकर अवसर बनाने की प्रवृत्ति बंद" करने की मांग की।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *