प्रदेश में जंगलराज के चलते आधी आबादी का मान सम्मान खतरे में है-लीलावती कुशवाहा
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 9 December, 2021 11:12
- 1181

PPN NEWS
मोहनलालगंज, लखनऊ।
प्रदेश में जंगलराज के चलते आधी आबादी का मान सम्मान खतरे में है-लीलावती कुशवाहा
महिलाओं से 2022 में सपा सरकार बनवाने का आह्वान
समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष और सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज कायम है जब से भाजपा की सरकार आई है तब से समाज की आधी आबादी अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। खास कर पिछड़ी व दलित महिलाओं का मान-सम्मान खतरे में है। मंहगाई की मार से घर की रसोई सूनी है उन्होंने 2022 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का आह्वान किया।
समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित जिला कार्यालय में आयोजित महिला सभा के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए लीलावती कुशवाहा ने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है आधी आबादी का अस्तित्व खतरे में है महिलाओं की सुरक्षा और उनके मान सम्मान पर लगातार हमले हो रहे हैं। खासकर हमारे घरों की महिलाएं, बेटियां अपने आप को असुरक्षित समझने लगी हैं। भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं जिसके चलते महिला उत्पीड़न, हत्या, दुष्कर्म और अपहरण जैसी घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है। महंगाई की मार से महिलाओं की रसोई सूनी है।
उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि महिलाएं अभी से गांव-गांव में जाकर समाजवादी सरकार बनाने के लिए लग जाएं क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनाकर ही सारी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इससे पूर्व लखनऊ की महिला सभा जिला अध्यक्ष प्रेमलता यादव एवं उनकी महिला कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि लीलावती कुशवाहा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुशीला सरोज, महिला सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी पूर्व विधान परिषद सदस्य कांति सिंह, नाहिद लारी, महिला सभा की प्रदेश सचिव मुन्नी पाल, कमला यादव, जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत एवं जिला महासचिव शब्बीर खान के साथ जिला मीडिया प्रभारी रमेश सिंह रवि के अलावा महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष ममता रावत, जिला सचिव सरोज यादव, जिला सचिव उमा मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष मंजू यादव, सरोजनी अम्बेडकर, सोनू चौधरी, कुमुदिनी यादव, सुहागवती, मोहनलालगंज वि.स. अध्यक्ष सुमन यादव, सरोजनी नगर वि.स. अध्यक्ष जूही सिंह, बीकेटी वि.स. अध्यक्ष सीमा लोधी, आशा यादव, अजरा मुस्ताक समेत हजारों की संख्या में महिला सभा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
Comments