खेत में पानी भरने को लेकर विवाद, महिला समेत दो को लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से पीटने का आरोप

खेत में पानी भरने को लेकर विवाद, महिला समेत दो को लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से पीटने का आरोप

crime news, apradh samachar

खेत में पानी भरने को लेकर विवाद, महिला समेत दो को लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से पीटने का आरोप


मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के जबरौली गांव में खेत में पानी भर जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षियों ने सुनीता और ममता के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियार कुल्हाड़ी से मारपीट की। वहीं, सुनीता के पति के साथ गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जबरौली निवासी सुनीता पत्नी सुखलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 22 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे खेत में पानी भरने को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान गांव के मंशाराम पुत्र लल्लूराम, तिलकराम पुत्र मानेसु, सुनीता पत्नी मनीसु और मंशाराम की पत्नी ने कथित तौर पर सुनीता व ममता के साथ लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से मारपीट की। आरोप है कि विरोध करने पर सुनीता के पति के साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।


पीड़िता की शिकायत के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 397/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(1), 115(2), 352 और 351(3) में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *