महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं को नगर पालिका में कराया गया भोजन

महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं को नगर पालिका में कराया गया भोजन

प्रकाश प्रभाव न्यूज


कौशाम्बी 17/02/2025


रिपोर्ट मुकेश कुमार


कौशाम्बी प्रयागराज के महाकुंभ के आयोजन में संगम में स्नान करने के बाद वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं को नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा भोजन कराया जा रहा है। इसके लिए समदा के पास स्टॉल लगाया गया है। जिले के साथ गैर जनपदों व प्रांतो तथा विदेशों से लोग महाकुंभ पहुँच रहे है। लोगों की संख्या प्रयागराज में अधिक होने की वजह से सभी रूट बदल दिया गया है। कौशाम्बी होते हुए फतेहपुर, रीवा चित्रकूट एमपी बादा गुजरात आदि जनपदों से महाकुंभ जाने व प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौटने वाले श्र्रद्धालूओ को खाने पीने की कोई समस्या नहीं हो, इसे देखते हुए नगर पालिका परिषद मंझनपुर ने समदा के पास स्टाल लगाया है। स्टाल में खुद नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी श्रद्धालुओं को भोजन परोसने का काम करते है।


इस दौरान श्र्रद्धालूओ को भोजन करा कर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी ने कहा कि श्र्रद्धालूओ को भोजन कराने से पुण्य मिलता है। नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी ने समदा के समीप स्टाल लगवाया, जिससे प्रयागराज से आने व जाने वाले श्र्रद्धालूओ को भोजन की सुविधा मिल सके। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी व ईओ प्रतिभा सिंह  श्र्रद्धालूओ को भोजन परोसते दिखाई दिए। उन्होने बताया कि यह स्टाल अभी चलता रहेगा, जब तक वहा महाकुंभ चलेगा। इस दौरान उन्होने लोगों से अपील किया कि सभी लोगों को ऐसे अवसरों में आगे आना चाहिए, और श्र्रद्धालूओ की सेवा कर पुष्ण अर्जित करना चाहिए। इस दौरान नगर पालिका ईओ प्रतिभा सिंह ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा यह सराहनीय कार्य किया जा रहा है। ऐसे कार्य में उनके साथ श्र्रद्धालूओ की सेवा करने का अवसर हमे भी मिला है।


उन्होने यह भी कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष ऐसे जन सेवक है, जो जनता की सेवा करने में कभी पीछे नहीं रहते है। इस मौके पर अवर अभियंता ओमकार पटेल लेखा लिपिक संजय कुमार गुप्ता न्यू प्रेस क्लब अध्यक्ष बिमलेश शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकू मौर्य विजय तिवारी भोलेशंकर मौर्या अमित शुक्ल, निरंजन चौधरी एवं सभासद उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *