जनता दर्शन में आए वृद्ध को डीएम ने प्रदान किया कम्बल
- Posted By: Dinesh Kumar
- खबरें हटके
- Updated: 19 December, 2025 20:31
- 1189

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
जनता दर्शन में आए वृद्ध को डीएम ने प्रदान किया कम्बल
कौशांबी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने जनता दर्शन में गुरुवार को आए वृद्ध सोनी लाल पुत्र पितई, निवासी-कोखराज की समस्या को गम्भीरता से सुनकर सम्बन्धित अधिकारियो को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने वृद्ध सोनी लाल को ठण्ड से बचाव के दृष्टिगत उन्हें कम्बल भी प्रदान किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया है कि ठण्ड से बचाव के दृष्टिगत जरूरतमंद लोगों को कम्बल प्रदान करना सुनिश्चित करें तथा चिन्हित स्थलों पर नियमित रूप से अलाव जलाया जाना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने रैन बसेरों में भी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाएं रखने के निर्देश दिए हैं।
Comments