जनहित सर्व समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

जनहित सर्व समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव

PPN NEWS

जनहित और सामाजिक उत्थान के कार्यों में देश की अग्रणी संस्था (जनहित सर्व समाज सेवा समिति) के तत्वाधान में दिनांक,21,09,2025 को उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन विधिवत वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों की देख रेख में निर्विवाद एवं निष्पक्ष डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से सम्पन्न कराया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आ .सोनी शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव आ. संतोष दुबे, , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मी कांत  शुक्ला,आ. विजय प्रकाश मिश्रा  जिलेदार यादव, शशांक शेखर मिश्रा, सुभाष मिश्रा, श्रीकांत तिवारी, एडवोकेट सुशील त्रिपाठी ने निष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए नामांकन से लेकर चुनाव परिणाम तक की पूरी प्रक्रिया बढ़ी पारदर्शिता और सूझबूझ के साथ संपन्न कराने में अपनी अहम भूमिका अदा की।

अध्यक्ष पद की रेस में चार _चार प्रत्याशी ने अपना नामांकन दर्ज कराया 

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 

1, अनिल त्रिवेदी

 2, चंद्र मोहन शुक्ला

3, संजय पांडेय 

4, हरेंद्र सिंह

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु 

1, गुडिया तिवारी 

2, रजनी द्विवेदी 

3, सोनी मिश्रा 

उपाध्यक्ष पद नियुक्त किया गया 

1,  हरेंद्र सिंह जी 

2,  श्रीमती रजनी द्विवेदी

 दिनांक 22/09/2025 को घोषणा  पत्र जारी किया गया जिसमें, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए  अनिल त्रिवेदी जी सर्वाधिक मत प्राप्त करके विजयी घोषित हुए और महिला प्रदेश अध्यक्ष के लिए गुड़िया तिवारी ने सर्वाधिक मतों से विजयी घोषित हुई ।

महिला प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर  रजनी द्विवेदी और प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर आ. हरेंद्र सिंह ने जीत हासिल की। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के यह महत्पूर्ण पद के लिए संस्था की विभिन्न जिला इकाइयों के सदस्य और पदाधिकारियों ने अपना अमूल्य मत दिया  जिन में आजमगढ़,शाहजहांपुर, रायबरेली, सीतापुर,लखीमपुर, बरेली,सिद्धार्थ नगर हरदोई इत्यादि प्रमुख हैं 

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी शुक्ला, महासचिव, संतोष दुबे,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी कांत शुक्ला, , जिलेदार यादव, विजय प्रकाश मिश्रा के अलावा संस्था के साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक, डॉ प्रमोद पल्लवित एवं संरक्षक राष्ट्रीय कवि वेदव्रत बाजपेई जी ने विजयी घोषित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष को संस्था के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने की अपेक्षा के साथ हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *