"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" के अवसर पर 'जन कल्याण समिति' ने किया योग शिविर का आयोजन

"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" के अवसर पर 'जन कल्याण समिति' ने किया योग शिविर का आयोजन

PPN NEWS

लखनऊ:  12वें "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026" के अवसर पर 'जन कल्याण समिति' के तत्वधान में सेक्टर एन आशियाना में सुबह 5:30 बजे से योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में लगभग 250 लोगों ने भाग लिया।


 "बढ़ती उम्र में स्वस्थ जीवन के लिए योग" विषय पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया।


इस सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को योग अपनाकर शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बढ़ती उम्र में सक्रिय, स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने के महत्व को रेखांकित किया।


इस योग का मुख्य आकर्षण रहा कि जिन महिलाओं का योग प्रशिक्षण पूरा हुआ उनको प्रमाण-पत्र दिए गए।


ये प्रमाण-पत्र सेक्टर N जल कल्याण समिति के अध्यक्ष  डी.के. जायसवाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रदान किए गए।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *