विश्व स्वास्थ्य दिवस पर IBYNM U.P. द्वारा अच्छी सेहत के लिए बताई गयी ये बातें
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 8 April, 2026 12:02
- 75

अच्छी सेहत के लिए समग्र दृष्टिकोण आवश्यक है- डॉ. सृष्टि दीक्षित
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
लखनऊ। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इंडियन बोर्ड ऑफ योगा एण्ड नेचुरोपैथिक मेडिसीन की उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वाधान में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की शुरूआत दीप प्रज्जवलित करते हुये गणेश वन्दना के साथ की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सृष्टि दीक्षित द्वारा कहा गया कि अच्छी सेहत के लिए समग्र दृष्टिकोण आवश्यक है। संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार आवश्यक उर्जा प्रदान करता है, नियमित शारीरिक गतिविधि हृदय प्रणाली को मजबूत रखती है और तनाव प्रबंधन तकनीकें मानसिक स्पष्टता सुनिश्चित करती है। विशिष्ठ अतिथि नेचुरोपैथिक विशेषज्ञ डॉ. सोनू वर्मा ने बताया कि कैसे हम प्रकृति से अपना तालमेल बैठाकर अपने स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर बिमारियों से छुटकारा पा सकते है।
इंडियन बोर्ड ऑफ योगा एण्ड नेचुरोपैथिक मेडिसीन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश दीक्षित ने कहा कि हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है शरीर को स्वस्थ रखने के लिये किसी न किसी माध्यम से इन पांचों तत्वों के सम्पर्क में रहना चाहिये। उन्होनें बताया कि 1948 में डब्लूएचओ के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरूआत लोगों में जागरूकता फैलाने के लिये की गई थी। प्रदेश कार्यसमिति द्वारा सभी को सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी ने जागरूकता संगोष्ठी में आये हुये सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष पाण्डेय, संरक्षक राकेश गुप्ता, प्रदेश सचिव कविता, प्रदेश उपाध्यक्ष नीता, कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र पटेल, संयुक्त सचिव विकास शुक्ला व डा. मनोज गुप्ता, अजय कुमार वर्मा, अरूण शर्मा, विशाल, गौरव सिंह चौहान, नीरज द्विवेदी, गौरव आनन्द, डॉ सुरेश सिंह, मो. रईस, सतीश कुमार शर्मा, योगेंद्र सिंह, हबीबुल्लाह, अरिंवद श्रीवास्तव, आन्नद कुमार, कुसुम लता, अविनाश शुक्ला, नागेन्द्र नाथ पाण्डेय, नन्द किशोर त्रिपाठी समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Comments