पीजीआई क्षेत्र में खुला हुस्न और निखार का नया पता

पीजीआई क्षेत्र में खुला हुस्न और निखार का नया पता

पीजीआई क्षेत्र में खुला हुस्न और निखार का नया पता

पीजीआई क्षेत्र में महिलाओं के परिधान और त्वचा-बालों के इलाज की सुविधा अब एक ही जगह

पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ, पहुंचे कई गणमान्य लोग

लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के सेक्टर-16 में स्थित कहलॉन इम्पोरियम कॉम्प्लेक्स में बीते सोमवार को हुस्नया द डिजाइनर स्टूडियो एवं एकेडमी और स्टार स्कीन हेयर एंड लेजर सेंटर का शानदार शुभारंभ हुआ। दोनों प्रतिष्ठानों की निदेशक डॉ. राखी मिश्रा और दिव्या जायसवाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर इनकी शुरुआत की।

डॉ. राखी मिश्रा ने बताया कि हुस्नया द डिजाइनर स्टूडियो में मनपसंद डिजाइन वाले लहंगा-चुनरी, सलवार-सूट समेत महिलाओं के तमाम परिधानों की बड़ी रेंज मिलेगी। वहीं स्टार स्कीन हेयर एंड लेजर सेंटर में त्वचा और बालों की परेशानियों का इलाज विशेषज्ञों की देखरेख में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों प्रतिष्ठानों का मकसद ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और भरोसेमंद सुविधाएं देना है।

शुभारंभ समारोह में पूर्व एमएलसी अरविंद कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल त्रिपाठी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला, एलडीबी अध्यक्ष अशोक तिवारी, समाजसेवी नागेश्वर द्विवेदी, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडे, प्रधान ललित शुक्ला, प्रधान अभयकांत दीक्षित और मंडल महामंत्री नवीन मिश्रा मौजूद रहे। इनके साथ महाप्रबंधक जीएन श्रीवास्तव, डॉ. सिद्धार्थ पटेल, डॉ. मनीष अवस्थी, मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, डीडीसी अमरेंद्र भारद्वाज, भाजपा नेता अंकुर द्विवेदी, डीडी त्रिपाठी, क्षितिज अवस्थी, ऋषि अवस्थी, दीपक शुक्ला, मनीष पांडे, निश्वल शुक्ला, ऋषभ त्रिवेदी और प्रियम त्रिपाठी समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *