हादसे के बाद डीसीएम में लगी आग, बाइक सवार युवक की हुई मौत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 11 August, 2020 16:56
- 2478

prakash prabhaw news
रायबरेली
Report - Abhishek Bajpai
हादसे के बाद डीसीएम में लगी आग बाइक सवार युवक की हुई मौत
तेज रफ्तार कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है आए दिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है । ताजा मामला रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एनएच 232 गोविंदपुर वलौली गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में डीसीएम में अचानक आग लग गई वही डीसीएम धू-धू कर जलने लगी आसपास के लोग बाइक सवार युवक को बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए लालगंज सीएससी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने डीसीएम में लगी आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया गया।मृतक पंकज सिंह राठौर केतना खीरो थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया गया। और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Comments