Friday 08 Dec 2023 20:55 PM

उत्पाद एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की लगाई गयी प्रदर्शनी

उत्पाद एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की लगाई गयी प्रदर्शनी

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ 

कौशाम्बी 23/09/2022

रिपोर्ट मुकेश कुमार


उत्पाद एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की लगाई गयी प्रदर्शनी



कौशाम्बी  प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहें सेवा पखवाड़ा के तहत उत्पाद एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की नवीन मण्डी समिति, ओसा में लगाई गयी प्रदर्शनी का शुभारम्भ एवं अवलोकन  जिला पंचायत अध्यक्ष  कल्पना सोनकर द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित स्टॉल भी लगायें गए।


मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के विभिन्न जनपदों में स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता के उत्पाद बनायें जाते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा एवं विपणन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ओ0डी0ओ0पी0 योजना शुरू की गई। 


जिसके तहत उद्यमियों को बैंक से ऋण एवं अनुदान सहित आदि विभिन्न विभागों की विभागीय सुविधायें उपलब्ध करायी जाती हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा हैं।  साथ ही अन्य खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को भी बढ़ावा दिये जाने का प्रयास निरन्तर किया जा रहा है।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार व उपायुक्त उद्योग एस0 सिद्दीकी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, अनिल सिंह, संजय जायसवाल  सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *