गोवंश की घर वापसी के लिए संकल्परत है राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ: साध्वी रूपेश्वरी 

गोवंश की घर वापसी के लिए संकल्परत है राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ: साध्वी रूपेश्वरी 

प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)

उदयवीर सिंह शाहजहांपुर

गोवंश की घर वापसी के लिए संकल्परत है राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ: साध्वी रूपेश्वरी 


गुरुवार को महानगर में निकलेगी गोमंगलम् संकीर्तन यात्रा 


3 दिन के प्रवास पर शाहजहांपुर पधारीं राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ की आगरा मंडल अध्यक्ष साध्वी रूपेश्वरी



शाहजहांपुर।  गौ माता की घर वापसी के लिए 3 दिन के शाहजहांपुर प्रवास पर श्री धाम वृंदावन से पधारी राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ की आगरा मंडल अध्यक्ष और कथा प्रवक्ता साध्वी रूपेश्वरी देवी शहीदों का धरती पर राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ की महिला टीम ने फूल मालाओं से लादकर अभिनंदन किया।

इस दौरान साध्वी रुपेश पुरी ने कहा कि जब तक गोवंश की घर वापसी नहीं होती है तब तक मैं अपनी भी घर वापसी नहीं करूंगी और गौ कथा के माध्यम से लोगों को गौ माता की घर वापसी के लिए जागृत करती रहूंगी।

 उन्होंने कहा कि गाय पशु नहीं बल्कि गौ माता पूरे विश्व की माता है ।यदि गोवंश नहीं बचा तो मानव जीवन दूभर हो जाएगा।

राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पवन दीक्षित के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में दौरान महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रीना सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष ममता तिवारी, महानगर अध्यक्ष सायरा बानो आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *