जनपद कौशाम्बी में 1157 गौवंश को किया गया संरक्षित
- Posted By: Anil Kumar
- खबरें हटके
- Updated: 18 January, 2022 11:20
- 1928

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी-17-01-2022
रिपोर्ट-अनिल कुमार
जनपद कौशाम्बी में 1157 गौवंश को किया गया संरक्षित
जनपद में 11 हजार 195 पशुओं को किया जा चुका है संरक्षित
कौशाम्बी । जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रहे आवारा पशुओं जो कृषकों की फसलों को नुकसान पहॅुचा रहे है एवं शहरी क्षेत्र में मार्गो एंव सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को दिनांक 03 जनवरी 2022 से विशेष अभियान चलाकर जनपद में कुल 1157 गौवंश को विभिन्न गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित किया गया जनपद में कुल 13817 आवारा पशुओं का लक्ष्य है, जिसमें से आज दिनांक 17 जनवरी 2022 तक कुल 11195 पशुओं को संरक्षित किया जा चुका है। शेष आवारा पशुओं को चल रहे विशेष अभियान के तहत गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जाने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में जनपद में एक दर्जन अधिक अस्थायी गो-आश्रय स्थल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, कार्य पूर्ण होते ही इन सभी गो-आश्रय स्थलों में भी आवारा घूम रहे पशुओं को अभियान चलाकर संरक्षित किये जाने का कार्य किया जायेगा।
Comments