गोमती नदी की बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद में जुटे संघ और सेवा भारती के कार्यकर्ता
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 10 October, 2026 09:23
- 37

PPN NEWS
रिपोर्ट, सुरेंद्र शुक्ला
लखनऊ
- गोमती नदी की बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद में जुटे संघ और सेवा भारती के कार्यकर्ता। छ: दिन से लगातार राहत अभियान जारी
- नावों के माध्यम से प्रभावित बस्तियों तक पहुंचाई जा रही भोजन, पानी और दैनिक उपयोग की जरूरी सामग्री
गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से फैजुल्लागंज क्षेत्र की कई बस्तियां बाढ़ से प्रभावित हैं। इस मुश्किल घड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और सेवा भारती के स्वयंसेवक लगातार छह दिनों से प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में जुटे हैं। जलभराव के कारण जहां लोगों का आवागमन कठिन हो गया है, वहां स्वयंसेवक नावों के सहारे पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को भोजन, पीने का पानी और रोजमर्रा की जरूरी सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं!!
पिछले छह दिनों में करीब 10 हजार परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। इस दौरान लगभग 10 हजार भोजन पैकेट और 30 हजार पानी की बोतलों के वितरण की जानकारी दी गई है। राहत अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह और शाम दो बार भोजन एवं पेयजल वितरित किया जाता है। प्रत्येक बार 400 भोजन पैकेट और 400 पानी की बोतलें बांटी जाती हैं। इस प्रकार प्रतिदिन 800 भोजन पैकेट और 800 पानी की बोतलें प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जाती हैं!!
भोजन और पानी के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को नमकीन, बिस्किट, लाई, चना, मच्छरबत्ती और माचिस जैसी जरूरी वस्तुएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि बाढ़ के बीच लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए परेशान न होना पड़े!!
65 कार्यकर्ता दो पालियों में संभाल रहे जिम्मेदारी!!
राहत अभियान में करीब 65 कार्यकर्ता प्रतिदिन दो पालियों में सेवा दे रहे हैं। प्रत्येक नाव में 20-20 कार्यकर्ता राहत सामग्री लेकर प्रभावित बस्तियों की ओर निकलते हैं और जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाते हैं। स्वयंसेवकों का प्रयास है कि जलभराव से घिरे परिवारों को समय पर भोजन, पानी और आवश्यक सामग्री मिलती रहे!!
फैजुल्लागंज के प्रभावित इलाकों तक पहुंचाई जा रही मदद !
दाऊद नगर, मामा कॉलोनी, यादव चौराहा और फैजुल्लागंज के अन्य प्रभावित इलाकों में स्वयंसेवक प्रत्यक्ष रूप से राहत कार्य कर रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के करीब 80 प्रतिशत प्रभावित हिस्सों तक कार्यकर्ता पहुंचकर राहत सामग्री वितरित कर चुके हैं!!
क्षेत्र में करीब 40 हजार परिवार प्रभावित बताए गए हैं, जिनमें से लगभग 25 हजार परिवार पलायन कर चुके हैं। शेष करीब 15 हजार परिवारों तक नियमित राहत पहुंचाने का प्रयास जारी है!!
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक सेवा और सहयोग की भावना के साथ लगातार राहत कार्य में जुटे हैं, ताकि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को आवश्यक मदद मिल सके!!
राहत कार्य का जायजा लेने पहुंचे संघ के क्षेत्र प्रचारक
राहत अभियान के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी उपस्थित रहे। उनके साथ प्रांत सेवा प्रमुख देवेंद्र जी और सेवा भारती के कोषाध्यक्ष मंशाबक्श सिंह जी, विभाग प्रचारक लखनऊ अनिल कुमार जी भी मौजूद रहे। उन्होंने राहत कार्य में लगे कार्यकर्ताओं से बातचीत कर अभियान की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरण का जायजा लिया!!
Comments