प्रयागराज के बॉर्डर पर स्थित मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका
- Posted By: Jitendra Shukla
- खबरें हटके
- Updated: 31 August, 2026 17:05
- 49

कौशांबी:- पिपरी क्षेत्र के मनौरी गांव की घटना
प्रयागराज के बॉर्डर पर स्थित मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका
प्रयागराज के बॉर्डर पर स्थित मनौरी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया .3 की मौत 9 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब 2 किलोमीटर तक गूंजी। देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं में तब्दील हो गया ।
बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री एक मकान में चल रही थी जिसमें कई मजदूर कार्य कर रहे थे अचानक हुआ धमाका धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के कई मकान मलबे में तब्दील हो गए । मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम पहुंचकर आग पर नियंत्रण किया ।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामलों को संज्ञान लिया घायल और मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की। फिलहाल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की निगरानी बनी हुई है।
Comments