सीएनजी पंप पर दबंगई, कतार तोड़ने का विरोध करने पर परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा!
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 9 May, 2026 13:08
- 42

crime news, apradh samachar
PPN NEWS
रिपोर्टर अब्दुल्ला
लखनऊ के अलीगंज में सीएनजी पंप पर दबंगई, कतार तोड़ने का विरोध करने पर परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा!
राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में देर रात एक सीएनजी स्टेशन पर दबंगई का मामला सामने आया है। लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक परिवार पर कुछ युवकों और महिलाओं ने न केवल हमला किया, बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन नगर के निवासी अनुपम जैन अपनी बहन प्रिया जैन और बहनोई रिषभ अग्रवाल के साथ अपनी कार में सीएनजी भरवाने गए थे। घटना रात करीब 11:30 बजे अलीगंज के 'ग्रीन गैस लिमिटेड' (इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप) सीएनजी स्टेशन पर हुई।
अनुपम जैन द्वारा थाना मड़ियांव में दी गई तहरीर के मुताबिक, जब वे कतार में लगे थे, तभी एक सफेद रंग की टाटा पंच गाड़ी (नंबर: UP32 QD 8695) कतार तोड़कर जबरन उनके आगे आकर खड़ी हो गई।
जब पीड़ित पक्ष ने नियम तोड़ने और गाड़ी आगे लगाने का विरोध किया, तो टाटा पंच में सवार युवक नीचे उतर आए और गाली-गलौज करने लगे। अनुपम का आरोप है कि हमलावर नशे की हालत में थे। विरोध बढ़ता देख आरोपियों ने अनुपम जैन, उनकी बहन और उनके बहनोई के साथ मारपीट शुरू कर दी।
तहरीर में बताया गया है कि आरोपियों ने परिवार को बुरी तरह पीटा और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाड़ी लेकर भाग निकले।
पीड़ित अनुपम जैन ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Comments