दुबग्गा में भीषण सड़क हादसा: इको वैन और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर

दुबग्गा में भीषण सड़क हादसा: इको वैन और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर

दुबग्गा में भीषण सड़क हादसा: इको वैन और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर

मछली मंडी के सामने हुई आमने-सामने की भिड़ंत, कानपुर देहात के रहने वाले हैं सभी पीड़ित।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ हुआ फरार, घायलों का ट्रामा सेंटर में इलाज जारी।

दुबग्गा लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र अंतर्गत मछली मंडी के सामने मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और मछलियों से भरी इको वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में वैन सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि इको वैन के परखच्चे उड़ गए।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के मैथा निवासी संजय सिंह (27), पप्पू कश्यप (60), हर्ष सिंह (19) और पप्पू सिंह (50) इको वैन (UP77Q1222) से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर भिजवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान संजय सिंह ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल हर्ष सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। अन्य दो घायलों का उपचार भी जारी है।

​दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य और लापरवाही से मौत कारित करने जैसे अपराधों के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *