एकलव्य छात्र सेवा समिति की कार्यकारिणी विस्तार
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 23 January, 2022 17:31
- 691

प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
एकलव्य छात्र सेवा समिति की कार्यकारिणी विस्तार
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रयागराज और उन्नाव में जिला प्रभारी घोषित किए
शाहजहांपुर। तिलहर एकलव्य छात्र सेवा समिति द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आनंद यादव की अध्यक्षता में कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों के तहत एक ऑनलाइन बैठक का आयोजन आज किया गया, जिसमें 2 जिलों के प्रभारी नामित करते हुए कार्यकारिणी विस्तार किया गया। रविवार दोपहर 2:30 बजे शुरू हुई इस बैठक में संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की नीतियों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आनंद यादव ने संगठन के प्रति पिछले कई वर्षों से निष्ठा भाव से लगातार सक्रिय भूमिका निभाते चले आ रहे उन्नाव जिले से अमित कुमार को तथा मूल रूप से कुंडा के रहने वाले विकास यादव को प्रतापगढ़ जिले से संगठन का डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज (जिला प्रभारी) मनोनीत किया। उनके मनोनयन पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष यादव ने कहा कि संगठन के सदस्य लगातार बिना किसी विशेष दायित्व के गत वर्षों से संगठन की नीतियों के प्रति निष्ठावान होकर युवा वर्ग के साथ ही समाज के उत्थान हेतु कार्य कर रहे हैं, उनकी इसी लगन और निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी से विचार विमर्श करने के बाद सौंपी जा रही है। यादव ने उक्त दोनों ही जिला प्रभारियों से संगठन की नीतियों के अनुसार अति शीघ्र अपने जिले की कार्यकारिणी घोषित करने की अपेक्षा भी की है। अपने मनोनयन पर प्रतापगढ़ के जिला प्रभारी विकास यादव एवं उन्नाव के जिला प्रभारी अमित कुमार ने विचार रखते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का तहेदिल से स्वागत करते हुए अपने को प्रसन्न महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो भी जिम्मेदारियां दी गयी हैं उनके उसका वह पूरी कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करेंगे। संगठन के प्रदेश संरक्षक रामनरेश रस्तोगी एडवोकेट, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्लोक त्रिपाठी, शाहजहांपुर जिला सचिव जितेंद्र कुमार, गाजियाबाद के जिला प्रभारी तरुण प्रताप सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी विशाल बाबू, जिला विधिक सलाहकार शाहजहांपुर संजय मिश्रा एडवोकेट, बलदाऊ कुशवाहा, नाहिद खान,विनोद कुमार, प्रद्युत सिंह, विपिन कुमार आदि ने पदाधिकारियों के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए करतल ध्वनि से बधाई दी है l
Comments