वृंदावन में बनेगा प्रदेश का पहला ई-बस पोर्ट।
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 17 October, 2026 11:09
- 38

लखनऊ: वृंदावन में बनेगा प्रदेश का पहला ई-बस पोर्ट।
लखनऊ के वृंदावन सेक्टर-7 स्थित पी-4 पार्किंग में करीब 265 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का पहला ई-बस पोर्ट बनेगा।
ई-बस पोर्ट में 75 प्लेटफॉर्म होंगे और यहां से 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो सकेगा। जमीन के करीब 45% हिस्से में निर्माण होगा और काम अगले माह शुरू करने की तैयारी है।
कैबिनेट के फैसले के बाद नगरीय परिवहन निदेशालय ने कार्यदायी संस्था ओमेक्स को लेटर ऑफ अवार्ड जारी कर दिया है।
प्रदेश में एक साल में 1,725 नई ई-बसें खरीदने की योजना है। इनमें लखनऊ और कानपुर को 300-300, जबकि बाकी 1,125 बसें 15 शहरों को मिलेंगी। खरीद में यूपी के तीन निर्माताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
लखनऊ में 300 ई-बसें दो चरणों में चलाई जाएंगी। पहले चरण में 150 बसें 14 रूटों पर संचालित होंगी।
लखनऊ को मिलने वाली 300 बसों में 100 बसें 9 मीटर और 200 बसें 12 मीटर लंबी होंगी। इससे रोजाना करीब 25 से 30 हजार यात्रियों का सफर सुगम होने की उम्मीद है।
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट ने 14 रूटों की सर्वे रिपोर्ट नगरीय परिवहन निदेशालय को सौंप दी है।
Comments