डबल इंजन की डबल जीत मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है- योगी आदित्यनाथ

डबल इंजन की डबल जीत मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है- योगी आदित्यनाथ

PPN NEWS

लखनऊ।

डबल इंजन की डबल जीत मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है- योगी आदित्यनाथ।


रिपोर्ट- नवीन वर्मा।


प्रदेश में आजमगढ़ व रामपुर लोकसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली विजय के बाद रविवार को पार्टी के राज्यमुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव के माध्यम से आज उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में डबल जीत हासिल हुईं है। यह देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व, भाजपा के केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के साथ ही कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।


उन्होंने कहा जनता-जनार्दन का आशीर्वाद निरंतर डबल इंजन की सरकार को प्राप्त हुआ है। और इसी का सुफल है कि दोनों चुनौतीपूर्ण लड़ाई को भारतीय जनता पार्टी ने जीत में बदल कर 2024 के लिए एक दूरगामी संदेश दिया है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में सकारात्मक, सर्व समावेशी व विकासोन्मुख गरीब कल्याणकारी योजनाओं के साथ अवस्थापना विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के गांव, गरीब, महिला, किसान, नौजवान सहित समाज के प्रत्येक तबके के लिए जो कार्य किए गए, उसे जनता जनार्दन ने हाथों-हाथ लिया।


उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में दो तिहाई से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में देने के बाद विधान परिषद के चुनाव हुए। जहां प्रचंड बहुमत से सभी सीटों पर भाजपा की जीत हुई। कहा कि विधान परिषद चुनाव के बाद दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए जहां आज भारतीय जनता पार्टी ने दोनों ही सीटों पर विजय हासिल की है। आजमगढ़ में  दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ‘ जी जो भोजपुरी के लोकप्रिय कलाकार हैं और रामपुर में घनश्याम सिंह लोधी जी को विजय मिली है।


इन दोनों चुनावों के परिणाम प्रधानमंत्री मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की जो घोषित नीति रही है, के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश को समृद्धतम राज्य बनाने का जो प्रधानमंत्री मोदी जी का विजन है, उस पर जनता जनार्दन की मुहर है।


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज के चुनाव के माध्यम से जनता जनार्दन ने दंभी, नकारात्मक सोच, विध्वंसात्मक गतिविधियों के लिए कुख्यात ताकतों को स्पष्ट संदेश दिया है। जनता जातिवादियों, परिवारवादियों, साम्प्रदायिक उन्माद भड़काने वाले पेशेवर माफिया और आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों को प्रश्रय देने वाले राजनीतिक दलों को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।


यह चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एक सकारात्मक सोच, सर्व समावेशी विकासोन्मुख गरीब कल्याणकारी योजनाओं को, प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन को आगे बढ़ाने का अभियान है। उन्होंने कहा इस विजय श्री में उत्तर प्रदेश के अंदर 2024 के लिए दूरगामी संदेश भी है। 2024 में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 लोकसभा सीटें पर विजय श्री की ओर अग्रसर है। यह स्पष्ट संदेश आज के चुनाव परिणाम ने दिया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने दोनों प्रत्याशियों दिनेश लाल यादव निरहुआ जी और घनश्याम सिंह लोधी को बधाई देता हूँ। मैं भारतीय जनता पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं को जिन्होंने अथक परिश्रम करके, इस भीषण गर्मी ने  एक चुनौतीपूर्ण लड़ाई को विजय श्री में बदलने में अपना योगदान दिया, बूथ प्रबंधन के माध्यम से कठिन से कठिन लड़ाई को अपने पक्ष में करने के लिए पहले दिन से वे डंट गए थे, उस के लिए सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंन्दन करता हूँ।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में हमारे केंद्र और प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकार्ताओं ने बेहतर प्रयास किया, सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आजमगढ़ में हमारे मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी के नेतृत्व में और रामपुर में श्री सुरेश खन्ना जी के नेतृत्व में हमारे मंत्रीगणों, सांसदों, विधायकों ने वहां पार्टी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ प्रबंधन का अच्छा कार्य किया। सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। उन्होंने कहा कि आज की विजय प्रधानमंत्री जी के विजन का परिणाम है। आजमगढ़ और रामपुर की जनता को भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद। मैं आश्वस्त करता हूं कि हमारे जीते हुए प्रत्याशी आपकी आकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास के लिए पूरा योगदान देंगे। यह भी आश्वासन देना चाहता हूं कि हमने किसी भी प्रकार के भेदभाव से परे सबका साथ, सबका विकास की भावना के अनुरूप कार्य किया है और आगे भी करते रहेंगे।


इसके पूर्व प्रदेश में आजमगढ़ व रामपुर लोकसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय के बाद रविवार को पार्टी के राज्यमुख्यालय पर सायं चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी व राज्य सरकार के मंत्रिगण पहुंचे। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने लोकसभा के उपचुनाव में मिली विजय के लिए एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी। पार्टी कार्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोकसभा उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, संदीप सिंह, गिरीश यादव, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *