नेता जी के निधन पर किसने कैसे अपना दुःख व्यक्त किया
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 10 October, 2022 12:30
- 1591

PPN NEWS
नेता जी के निधन पर किसने कैसे अपना दुःख व्यक्त किया
बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने भी ट्वीटर और फेसबुक के माध्यम से नेता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया
अपर्णा यादव ने लिखा मेरी गुरु धरती पुत्र नेताजी मेरे लिए “पिताजी” आज गोलोक वासी हो गए ।
सत्य है,की धरती पर शरीर रूपी जीव नश्वर है।इस सत्य की वेदना सहन करने की मुझे और नेताजी से प्रेम करने वाले सभी लोगो को ईश्वर शक्ति दे।
सुनील सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकदल
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति की अपूर्णीय क्षति है। एक युग का अंत,,,, दिलों में सदियों त रहने वाला व्यक्ति
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह
मुलायम सिंह यादव की मृत्यु पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।
योगी सरकार में मंत्री धर्मवीर प्रजापति:
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया
धरातल से उठ कर राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की पहचान कराया सभी दलों के नेता उनका सम्मान करते थे सभी को साथ लेकर नेताजी चलने वाले थे नेता जी का निधन अपूर्ण क्षति है- धर्मवीर प्रजापति मैं नेताजी को विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं।
सुखराम सिंह यादव ( पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व सभापति विधान परिषद)
कानपुर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर संघर्ष के दौरान के साथी वरिष्ठ सपा नेता सुखराम सिंह यादव यादव ने नेता जी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने बताया है कि नेता जी हमारे परिवार के सदस्य थे। उनके जाने से हमारा सब कुछ चला गया है। नेताजी से हम अपना हर सुख-दुख बता सकते थे। कोई ऐसा नेता नहीं जिसको हम अपना दुख बता सके।
मौलाना सुफियान निज़ामी
यूपी के साथ पूरे देश का नुक़सान हुआ है। मुलायम सिंह देश को तरक़्क़ी की राहों पर ले गए। राजनीति में भी उनका अलग मक़ाम है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। मुलायम सिंह हर धर्म के लोगों की क़दर करते थे। दुख की घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ हैं।
कपिल देव अग्रवाल , मंत्री, भाजपा
नेताजी मुलायम सिंह यादव की मृत्यु पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शोक व्यक्त किया:
आज बहुत दुख का विषय है उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव जी हमारे बीच नहीं रहे दुखद समाचार अपने कार्यकाल में बोल्डर सक्षम निर्णय लेने वाले उनके पहचान थी ऐसे व्यक्ति का जाना उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए देश की राजनीति के लिए एक दुखद अध्याय है शत-शत नमन करता हूं उनको प्रणाम करता हूं उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
सतीश चंद्र मिश्रा ने ट्वीट कर नेताजी की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया
अनुप्रिया पटेल ने ट्वीट कर नेताजी मुलायम सिंह यादव की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया
Comments