मोहनलालगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।

मोहनलालगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।

मोहनलालगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।


मोहनलालगंज  लखनऊ संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व संबंधित मामले अधिक दर्ज किए गए जिसमें सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जे की शिकायते  ग्रामीणों ने दर्ज कराई जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी आपूर्ति ने करते हुए सख्त निर्देश दिया कि अवैध कब्जे  करने वालो पर  तत्काल कार्यवाही  की जाय । मोहनलालगंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सूरज पुत्र स्वर्गीय जगत नरायण ,हरि शंकर, साधना, किरण, गंगा प्रसाद, राम प्रसाद, मथुरा, गोकुल प्रसाद, विंदा सहित  लगभग दो दर्जन किसानो ने शिकायत दर्ज कराई कि  जबरौली में असलहे  के दम पर दबंगो ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया  जिसकी शिकायत कई बार 112 डायल किया गया पुलिस गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई प्रॉपर्टी डीलर ने लगभग दो दर्जन  किसानो की भूमि के साथ ग्राम समाज की सरकारी भूमि   पर जबरन कब्जा कर लिया जिस पर अपर  जिलाधिकारी आपूर्ति ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  नगर पंचायत अमेठी वार्ड संख्या एक  मुंशीगंज  निवासी श्री राम ने आरोप लगाया कि गाटा संख्या 1177 पर  घूरा आदि डाल कर रास्ते पर कब्जा कर लिया है  सितंबर 2022 को भी संपूर्ण समाधान में दिवस में शिकायत दर्ज किया गया था  लेकिन नगर पंचायत अमेठी के अधिशाषीअधिकारी एवं राजस्व विभाग  की मिली भगत के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई जबकि  2 वर्षों से कब्जा जमाए है चक्रमार्ग गाटा संख्या1037 पेड़  लगा दिया जिससे किसानों को अपने खेतों पर जाना मुश्किल हो गया है। दुर्गेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय वासुदेव पुरसेनी हाल पता कल्ली पश्चिम  तहसील सरोजनी नगर  में रह रही हूं मेरे पति वासुदेव निवासी पुरसेनी की मौत हो गई थी  भूमि  संख्या 832, 807 ,835 ,1525 ख पर  मेरे एवं  बच्चों के नाम भूमि दर्ज हो गई तथा इंद्रजीत खेड़ा में गाटा संख्या 277, 296 ,297 316 एवं 320 में खतौनी से नाम छूट  गया  है जिसे दर्ज करने की आवश्यकता है। गंगा राम कपेरा मदारपुर  ने बताया कि जबरदस्ती तालाब की भूमि पर पालेसर लगा दिया बाद संख्या T 202 310 460306756 तहसीलदार न्यायालय से बेदखली का आदेश जारी होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया , प्रीति पत्नी अरविंद कुमार बदन खेड़ा मेहदौली  ने  शिकायत दर्ज कराई कि भूमि गाटा  संख्या 1072 चंद्रावती पत्नी राज बहादुर से क्रय किया था जो 19 फरवरी 24 को निबंधक कार्यालय मोहनलालगंज में बैनामा किया गया था परंतु अब तक इसे ऑनलाइन बैनामा नहीं दर्ज किया गया है इससे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी आपूर्त ने  निर्देश देते हुए सभी को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाकर सभी शिकायतो का तत्काल निस्तारण किया जाए इस मौके पर उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार शशांक नाथ उपाध्याय,, एडीसीपी ऋषभ यादव, एसीपी रजनीश वर्मा खंड विकास अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में अधिकारी एवं  कर्मचारी मौजूद थे कुल एक सौ बहत्तर शिकायते दर्ज हुई जिसमें तैतीस का मौके पर निस्तारण हो गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *