सीसामऊ से चुनावी मैदान में उतरेंगे कॉमेडियन अन्नू अवस्थी, बोले- हंसा-हंसा कर

सीसामऊ से चुनावी मैदान में उतरेंगे कॉमेडियन अन्नू अवस्थी, बोले- हंसा-हंसा कर

सीसामऊ से चुनावी मैदान में उतरेंगे कॉमेडियन अन्नू अवस्थी, बोले- हंसा-हंसा कर

हंसाने वाले अन्नू अब वोट मांगने निकले, देव यात्रा से किया चुनावी आगाज

सांसद रमेश अवस्थी और अभिनेत्री दीप्ती जोशी संग खुली जीप में निकले, 50 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला

कानपुर। अपनी कॉमेडी से लोगों को गुदगुदाने वाले कानपुर के मशहूर कलाकार अन्नू अवस्थी अब सीसामऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। बीते रविवार को उन्होंने मित्र मिलन और देव यात्रा निकालकर अपने चुनावी सफर की शुरुआत कर दी। करीब 16 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में 50 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला साथ चला। खुली जीप में उनके साथ कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी और फिल्म अभिनेत्री दीप्ती जोशी भी सवार रहीं।

यात्रा दोपहर करीब तीन बजे लाजपत नगर के कर्फ्यू कार बाजार से शुरू हुई। गुमटी, दर्शनपुरवा और देवनगर होते हुए काफिला डिप्टी पड़ाव पहुंचा, जहां चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन-पूजन हुआ। इसके बाद सीसामऊ बाजार के वनखंडेश्वर मंदिर में भी माथा टेका गया। रास्ते भर समर्थक नारे लगाते रहे और जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।

अन्नू अवस्थी ने कहा कि देव दर्शन के साथ वह नई शुरुआत कर रहे हैं। सीसामऊ से अपना पुराना रिश्ता बताते हुए बोले कि उनका जन्म इसी इलाके में हुआ और वनखंडेश्वर मंदिर से भी उनका पुराना नाता है। उन्होंने कहा, "हम यहां हंसा-हंसा कर जीतेंगे और जनता को हंसाएंगे।" इलाके की जनता को भगवान का दर्जा देते हुए उन्होंने कहा कि वह आगे भी उनके लिए काम करते रहेंगे।

गौरतलब है कि सीसामऊ सीट से अभी समाजवादी पार्टी की नसीम सोलंकी विधायक हैं। अन्नू अवस्थी के ऐलान के बाद इलाके की चुनावी राजनीति में नई चर्चा छिड़ गई है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *