वाराणसी में सुरक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा: मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश

वाराणसी में सुरक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा: मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश

वाराणसी में सुरक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा: मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश

महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए विशेष दिशा-निर्देश।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करने का लक्ष्य।

वारणसी। मंगलवार को प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम और शहर की विकास परियोजनाओं को लेकर सर्किट हाउस में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद होनी चाहिए और महिला सम्मेलन की सभी तैयारियां समय से पूर्व पूरी कर ली जाएं। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के आवागमन, शुद्ध पेयजल और वाहनों की पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था हो।

​शहर की सुंदरता और स्वच्छता को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि पूरे वाराणसी में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर निगम और संबंधित विभागों को आवारा पशुओं एवं स्ट्रीट डॉग्स को तत्काल आश्रय स्थलों में भेजने के निर्देश दिए, साथ ही स्ट्रीट वेंडरों के समुचित व्यवस्थापन की बात कही। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि रूट डायवर्जन इस प्रकार से किया जाए कि आम नागरिकों को आवाजाही में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

​विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने गंजारी में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का कार्य युद्धस्तर पर चलाकर जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके अलावा रोपवे परियोजना, मणिकर्णिका घाट के सुंदरीकरण और दालमंडी सड़क चौड़ीकरण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने पीपीटी के माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर श्रम मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अनिल राजभर, रविन्द्र जायसवाल, पूनम मौर्य, अशोक तिवारी, हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, अश्वनी त्यागी, डॉ नीलकंठ तिवारी, डॉ. अवधेश सिंह, एस राजलिंगम, मोहित अग्रवाल, पीयूष मोर्डिया, सत्येंद्र कुमार, शिवहरि मीणा सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *