मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना व भारत टैक्सी का शुभारंभ, किसानों को किया सम्मानित
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 24 September, 2026 10:11
- 65

रिपोर्ट मोहम्मद अफरोज उर्फ़ शानू
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना व भारत टैक्सी का शुभारंभ, किसानों को किया सम्मानित
काकोरी में सजीव प्रसारण के जरिए हुआ योजनाओं का शुभारंभ, कृषकों व सचिवों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में विधायक अमरेश कुमार रावत रहे मुख्य अतिथि, कई जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की ओर से लघु व सीमांत किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना तथा सहकारिता विभाग द्वारा संचालित भारत टैक्सी योजना का शुभारंभ मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास से सुबह साढ़े दस बजे किया। जनपद में इसका सजीव प्रसारण विकासखंड काकोरी स्थित सभागार में कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड लखनऊ के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह तथा सहसंयोजक सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता वैशाली सिंह रहीं। इस मौके पर सहकारी समितियों के सचिवों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में किसान डोरी लाल, सदस्य नंदकिशोर, बी-पैक्स पहिया आजमपुर के सचिव राजेश कुमार, बी-पैक्स अनौराकला के सचिव सुनील कुमार, बी-पैक्स गुडंबा तथा बी-पैक्स लालगंज के सचिव अंकुर पाल शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख नीतू यादव और भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह शामिल थे। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर बिंदादीन, मुख्य कार्यपालक अधिकारी आवेश प्रताप मौर्य और सहकारी ग्राम विकास बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक कमलेश मिश्रा सहित सहकारिता विभाग के कई अधिकारी, बी-पैक्स सचिव और किसान इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Comments