चिक्नपाक्स ने दी दस्तक ग्रामीणों में दहशत
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 13 April, 2022 05:53
- 2209

PPN NEWS
चिक्नपाक्स ने दी दस्तक ग्रामीणों में दहशत
संवाददाता सुनील मणि, लखनऊ
गोसाईगंज - कोतवाली गोसाईगंज के अंतर्गत ग्राम सैइया गोझ गांव मजरा दाउदनगर में एक ही परिवार के दर्जन भर लोग चिकन पॉक्स बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टरी परीक्षण कर प्राथमिक शिक्षा शुरू कर दी है।
गोसाईगंज सी एचएससी अधीक्षक सहित अधिकारियों ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। अब देखने वाली बात यह है कि यह बीमारी गांव में और कितने लोगों को चपेट में लेती है ।
आपको बताते चलें कि इस बीमारी के कारण शरीर में दाने और चकत्ते पड़ने लगते हैं जिससे मरीज बहुत परेशान होता है पूरे शरीर में चकत्ते के निशान पड़ने लगते हैं । पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणो में बीमारी को लेकर दहशत
मामले की जानकारी होने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम ग्रामीणों की जांच करने गांव पहुंची।
Comments