लोकबंधु हॉस्पिटल में जिन्दगियाँ बचाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 3 February, 2026 16:58
- 186

PPN NEWS
03/02/2026
लोक बंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय आशियाना लखनऊ डिपार्टमेंट ऑफ ब्लड बैंक परिसर में सतेंद्र कुमार बारी, सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव कुमार दीक्षित एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ पी सी तिवारी, एस पी उपाध्याय,आर के पांडेय ,विपिन ,राज बहादुर नीतू सुनीता,सुनील आशीष,अमित एवं सुनील उपाध्याय,आरक्षी प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।
शिविर कार्यक्रम के दौरान 16 लोगों ने पंजीकरण कराया एवं 12 रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान किया गया उसके बाद रक्तदाताओं को अल्पाहार एवं प्रमाणपत्र तथा डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया।

Comments