भाजपा का 'नमो सेवा—अनकही कहानियाँ' अभियान, नाट्य मंचन से बताएंगे मोदी की सेवा यात्रा
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 20 September, 2026 18:31
- 49

भाजपा का 'नमो सेवा—अनकही कहानियाँ' अभियान, नाट्य मंचन से बताएंगे मोदी की सेवा यात्रा
पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर भाजपा लखनऊ में करेगी खास नाट्य प्रस्तुतियां।
स्कूल, कॉलेज और पंचायतों तक पहुंचेगा सेवा और सुशासन का संदेश।
काकोरी लखनऊ। भाजपा लखनऊ जिला कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर पार्टी 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत यह कार्यक्रम शुरू कर रही है।
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर पार्टी 'सेवा संकल्प अभियान' चला रही है। इसी के तहत लखनऊ जिले में 'नमो सेवा—अनकही कहानियाँ' कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें नाट्य मंचनों के जरिए प्रधानमंत्री की 25 साल की यात्रा दिखाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि नाट्य प्रस्तुति में मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर को संवाद, अभिनय, संगीत और मंचन के जरिए दिखाया जाएगा। सेवा, जनकल्याण, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंग मंच पर जीवंत होंगे। मौर्य ने कहा कि इस प्रस्तुति को सरल और संगीतमय रूप दिया गया है, ताकि यह संदेश समाज के हर वर्ग तक आसानी से पहुंच सके।
जिलाध्यक्ष के मुताबिक, इस अभियान के तहत लखनऊ जिले में कई जगह नाट्य मंचन कराने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामुदायिक केंद्रों में भी यह प्रस्तुतियां होंगी, ताकि आम जनता से सीधा संवाद हो सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद कला और नाट्य के माध्यम से सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी चिंता मणि पांडेय, जिला महामंत्री गौरव सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष केके अवस्थी, जिला मंत्री रवि राज लोधी, काकोरी चेयरमैन रोहित शाहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments