सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से चलेगी बाइक यात्रा
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 9 September, 2026 17:36
- 45

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से चलेगी बाइक यात्रा
वाराणसी से वडनगर तक निकलेगी युवाओं की बाइक यात्रा
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेंगे 13 जनजागरूकता कार्यक्रम
काकोरी लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के काकोरी स्थित जिला कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आने वाले दिनों में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा सामने रखी गई। प्रेस वार्ता को भाजपा लखनऊ जिले के जिला अध्यक्ष विजय मौर्य और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शिवेंद्र शाही ने मिलकर संबोधित किया।
प्रेस वार्ता में सबसे खास बात युवाओं के लिए निकाली जाने वाली बाइक यात्रा को लेकर रही। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शिवेंद्र शाही ने बताया कि यह बाइक यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर से लेकर उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा एक साथ नहीं बल्कि 10 अलग-अलग रूटों से होकर गुजरेगी और इसमें करीब 500 युवा 250 बाइकों के साथ हिस्सा लेंगे।
शिवेंद्र शाही ने आगे बताया कि यात्रा जिन-जिन जिलों से गुजरेगी, वहां के जिला अध्यक्ष और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिलकर यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत करेंगे और उनके ठहरने-खाने जैसी जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा इस बाइक यात्रा से जुड़ें और सेवा संकल्प अभियान को कामयाब बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
वहीं भाजपा लखनऊ जिले के जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक लगातार अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का मकसद केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत होने वाले सभी 13 कार्यक्रमों के लिए संयोजक और सहसंयोजक पहले ही तय कर दिए गए हैं और सभी कार्यक्रम एक निर्धारित कार्ययोजना के मुताबिक आयोजित होंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन के साथ इन कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।
इस मौके पर जिला महामंत्री धीरेंद्र पांडेय 'धीरू', जिला मीडिया प्रभारी चिंतामणि पांडेय, जिला कार्यालय मंत्री रवि राज लोधी, जिला मंत्री धीरेन्द्र मौर्य, काकोरी चेयरमैन रोहित शाहू, युवा मोर्चा के महामंत्री शुभम पाल, सुमित सिंह, अमित सिंह, अभिषेक तिवारी और विशाल तिवारी सहित युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments