चौधरी चरण सिंह को मिलेगा भारत रत्न, लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह हुए गदगद

चौधरी चरण सिंह को मिलेगा भारत रत्न, लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह हुए गदगद

PPN NEWS

9 फरवरी 2024


चौधरी चरण सिंह को मिलेगा भारत रत्न, लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह हुए गदगद


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर भारत सरकार को लोक दल ने दिया धन्यवाद


भारत सरकार के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह जी ने देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है ।


किसान मसीहा को भारत रत्न दिए जाने की लोक दल की पुरानी मांग रही है जिसको लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करता रहा है । लोक दल यह जो चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चला रहा जिसकी वजह से आज या भारत रत्न का सम्मान मिल किसान गरीबों नौजवानों की आवाज चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देने के लिए लोक दल के कार्यकर्ता और साथ खड़े लाखों किसानों को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है। 


इन्हीं सब वजहों से आज सरकार को किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह को सम्मान देने के लिए झुकना पड़ा।  यह किसानों की जीत है जिसे इस ताकत को आज सरकार को एहसास दिला दिया है।  लोकदल की सरकार से यह भी मांग है कि किसानों के लिए MSP कानून को भी पूरा करें।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *