भाकियू टिकैत की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ हुआ संगठन का विस्तार
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 21 May, 2022 21:28
- 1370

PPN NEWS
भाकियू टिकैत की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ हुआ संगठन का विस्तार
दिलराज सिंह जिला महामंत्री बनाए गए
लखनऊ।
रिपोर्ट- लखनऊ।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन की मासिक बैठक व पंचायत का आयोजन शनिवार को जिला अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
आज की बैठक में संगठन को मजबूत करने एक विचार विमर्श किया गया और जिले की कार्यकारिणी का पुनः गठन किया गया कुछ लोगों को संगठन में शामिल करते हुए पदों का वितरण किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुरेंद्र वर्मा को दी गई, सुनील वर्मा को जिला सचिव, जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी करन गुप्ता (बीरू) को दी गई, सरदार दिलराज सिंह को जिला महामंत्री, एवं मनोज पटेल को जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार यादव को जिला संगठन मंत्री बनाया गया। बैठक में लखनऊ जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर लखनऊ एयरपोर्ट से पीड़ित किसानों के मुद्दे पर गहन विचार विमर्श किया गया।
सभी समस्याओं के निवारण हेतु जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन अपर पुलिस आयुक्त को सौंपा गया।
आज की इस पंचायत में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह, मंडल अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, जिला सचिव सुनील वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी करन गुप्ता(बीरू) जिला महामंत्री सरदार दिलराज सिंह, किसान नेता अजय अनमोल, बद्री प्रसाद रावत, रामानंद रावत, रवि प्रकाश सैनीसैनी एवं हजारों की संख्या में महिलाएं व किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments