भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले राष्ट्र स्वाभिमान के संयोजक पाठक
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 8 January, 2022 14:12
- 550

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले राष्ट्र स्वाभिमान के संयोजक पाठक
भगवान परशुराम जन्मस्थली पर्यटन स्थल घोषित करने और रामायण सर्किट में शामिल करने की उठाई मांग
शाहजहांपुर। राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक अशित पाठक ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह से लखनऊ के परशुराम भक्तों के साथ मुलाकात की। उन्होंने भगवान परशुराम जन्मस्थली पर्यटन स्थल घोषित करने और रामायण सर्किट में शामिल करने के लिये अपनी सरकार के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री को इस विषय को गंभीरता से संज्ञान देने के लिये कहा। और पूर्व में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को इस मांग की बाबत भेजे गए पत्र भी सौंपे। एवं साथ ही साथ यह भी कहा कि इन मुद्दों पर यदि सरकार चुनाव से पहले नही मानती है तो चुनाव में ब्रह्मसनातनी पुरजोर विरोध करेंगे और भाजपा का प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने आगे बताया कि यह आन्दोलन अब जब तक शांत नही होगा जब तक भगवान "परशुराम जन्मस्थली पर्यटन स्थल" घोषित नही हो जाती और "रामायण सर्किट" में शामिल नही की जाती। इस अवसर पर आशु दीक्षित, मोहित पाठक, अरविंद पाण्डेय, विप्लव चतुर्वेदी, अरुणेंद्र बाजपेयी, वैभव शर्मा, संजीव भार्गव आदि लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।
उदय वीर सिह शाहजहांपुर
Comments