अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद नागिल
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 30 September, 2026 17:44
- 33

PPN NEWS
अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद नागिल
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और झांसी के चिरगांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद नागिल ने अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान अरविंद नागिल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर चौधरी को पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर और बुके देकर सम्मानित किया।
विशेष बैठक में अरविंद नागिल ने अम्बेडकर वाहिनी संगठन द्वारा हाल ही में गठित किए गए नवनिर्मित राजनैतिक दल 'बहुजन आवाज़ पार्टी' के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नेताओं के बीच वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य और संगठन की मजबूती को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। इस गरिमामयी शिष्टाचार भेंट के मौके पर मुख्य रूप से संगठन के संरक्षक फ़ैज़ अहमद, राष्ट्रीय महासचिव दिलीप मिश्रा समेत कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments