अलकनंदा अपार्टमेंट के चुनाव में विजयी सदस्यों ने ली शपथ – अभिलाष भट्ट बने अध्यक्ष

अलकनंदा अपार्टमेंट के चुनाव में  विजयी सदस्यों ने ली शपथ – अभिलाष भट्ट बने अध्यक्ष

PPN NEWS

लखनऊ।

अलकनंदा अपार्टमेंट के चुनाव में  विजयी सदस्यों ने ली शपथ – अभिलाष भट्ट बने अध्यक्ष


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित गोमती  नगर विस्तार के अलकनंदा अपार्टमेंट रेजिडेंट वेलफेयर एशोसिएशन  में रविवार दिनांक 14.05.2023 को प्रवन्ध समिति का चुनाव सकुशल संपन्न  हुआ | इस अपार्टमेन्ट में 9 सदस्यीय प्रवंध समिति के लिय 14प्रत्यासियों ने अपनी किस्मत अजमाई |


अलकनंदा अपार्टमेंट में चुनाव कराने के लिए उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट एक्ट में निहित प्रावधानों  के तहत एक 5 सदस्यीय चुनाव समिति  का गठन किया गया जिसकी  अध्यक्षा  उच्च न्यायालय की  पूर्व न्यायाधीश रंजना पांड्या रही |

चुनाव समिति ने बड़े ही  पारदर्शी तरीके से इस चुनाव का संचालन कराया जिस कारण यहाँ के निवासियों ने बड़े उत्त्साह के साथ इस चुनाव में प्रतिभाग किया | इस चुनाव में 417 वैध मतदाताओं में से 287लोगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया |


मतदान के पश्चात मतगणना की  व्यवस्था भी बड़े पारदर्शी तरीके से की गई थी एक एक मत पत्रों को एलईडी के  माध्यम से सभी के सामने प्रदर्शित किया गया | मतगणना के पश्चात्  श्री अभिलाष भट्ट सर्वाधिक वोट 257 वोट पाने वाले प्रत्याशी रहे।

इसी क्रम में  राम नाथ गोयल 197.7 वोट, अशोक सिंह 230.2 वोट, चंद्र मोहन उपाध्याय 209.4 वोट,  मनोज कुमार बाजपेई 218.2 वोट, सुरेखा 209.8 वोट, असमां सलाम 184.7वोट, दीपक कपूर 207 वोट, अमित कुमार सिंह 192.6 वोट पाकर विजयी घोषित हुए |


इसी क्रम में 21 मई 2023 को सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने अपने अपने पद की शपथ ली जिसमे  अभिलाष भट्ट ने अध्यक्ष , रामनाथ गोयल – उपाध्यक्ष ,  अशोक सिंह – सचिव ,  मनोज कुमार बाजपेई – संयुक्त सचिव ,  चन्द्र मोहन उपाध्याय – कोषाध्यक्ष ,  सुरेखा – सांस्कृतिक सचिव , असमा सलाम – सहायक कोषाध्यक्ष,  दीपक कपूर – सदस्य ,  अमित सिंह – सदस्य ने अपने पद की शपथ ग्रहण किया साथ ही आरवा चुनाव कमेटी की अध्यक्ष्या जस्टिस रंजना पंडया के साथ सभी पदाधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया |


सम्मान के इसी क्रम में आरवा बोर्ड के 3 पूर्व सदस्यों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया |

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *