अब पीजीआई में उतरेगी एयर एम्बुलेंस
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 6 December, 2021 21:32
- 2200

ppn news
लखनऊ।
तीन माह में बनेगा हैलीपैड, अब पीजीआई में उतरेगी एयर एम्बुलेंस
लखनऊ पीजीआई में एयर एम्बुलेंस सेवा चार माह में शुरू हो जाएगी। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। संस्थान प्रशासन ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार कर ली है।
नये साल में हैलीपैड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। संस्थान में निर्माणाधीन करीब 558 बेड वाले इमरजेंसी मेडिसिन और आधुनिक गुर्दा प्रत्यारोपण केन्द्र के पास हैलीपैड तैयार किया जाएगा।
एयर एम्बुलेंस का संचालन शुरू होने से प्रदेश के सरकारी व निजी अस्पतालों में ब्रेन डेड और जीवित लोगों के अंगों के प्रत्यारोपण की रफ्तार बढ़ेगी।
Comments