हस्त निर्मित वस्तुओं के निर्माण में प्रथम स्थान पर रही कक्षा 6 की छात्रा प्रांशी सिंह
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 9 December, 2021 13:15
- 631

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
संवाददाता, सुनील मणि
हस्त निर्मित वस्तुओं के निर्माण में प्रथम स्थान पर रही कक्षा 6 की छात्रा प्रांशी सिंह
जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली लखनऊ में छात्राओं ने घरेलू सामान सामान से कई उपयोगी वस्तुओं का स्वयं निर्माण करके प्रदर्शन किया। कई छात्राओं ने रुमाल पर कढ़ाई करके दिखाया तो कई छात्राओं ने झूमर, झालर, हाथ के पंखे, पेन पेंसिल स्टैंड, पावदान आदि का निर्माण किया।
सभी सामग्रियों में सबसे आकर्षक कक्षा 6 की छात्रा प्रांशु सिंह द्वारा निर्मित टोकरी रही। इसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों में रचनात्मक कौशल का विकास करने के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जो बालक के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।
इसीलिए समय-समय पर उन्हें विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराया जाता है।आज विद्यालय में सड़क सुरक्षा की शपथ सभी छात्र छात्राओं को दिलाई गई तथा यातायात के नियमों को बताया गया इसके साथ ही यातायात के नियमों का महत्व भी बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक उपस्थित रहे।
Comments