अब तहरीक अहले हिकमत इण्डिया रोज़मर्रा के खाने से रखेगी आपके सेहत का ख्याल

अब तहरीक अहले हिकमत इण्डिया रोज़मर्रा के खाने से रखेगी आपके सेहत का ख्याल

PPN NEWS

लखनऊ।  

तहरीक अहले हिकमत इण्डिया का  मकसद है लोगों की सेहत का ख्याल रखना 


आसान घरेलू देसी हर्बल खाने पीने की चीजों से  प्राथमिक उपचार का प्रचार प्रसार करके लोगों को सेहत मंद रहने के लिए स्वस्थ  जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोगों को अस्पतालों की बढ़ती भीड़ और महंगे इलाज  से बचाया जा सके।  

बीमारी कोई भी ही पहले छोटी होती है सही  देखभाल और इलाज  के आभाव में अथवा  गलत तरीके से खान पान की बजह से  बढ़ती जाती है इसके लिए हमें लोगों को सचेत करते हुए उनके खान पान के प्रति जागरूक करने  की जरूरत है। 

आपको बताते चले कि तिब्बे नबवी एक ऐसा मेडिकल साइंस है जो पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के द्वारा लोगों को सेहत के प्रति अपना ख्याल रखने के लिए  बेहतरीन तरीका है।  

इस्लामी मदरसो में उलमा को कुरान और हदीस की तालीम दी जाती है जिसमे बहुत सी बातें सेहतमंद  रहने  के लिए बताई गईं हैं। उन्ही को तिब्बे  नबवी कहा जाता है। मगर मदारिस में इस पर अलग से शोबा यानी विभाग बना कर काम नही हो सका है।  तहरीक अहले हिकमत इण्डिया पूरी दुनिया मे प्रचार प्रसार करके तिब्बे नबवी द्वारा लोगों को सेहत मंद रखने का काम करेंगे और इसके लिए रिसर्च सेंटर बनाएंगी । 

तहरीक अहले हिकमत इण्डिया संस्था से अब तक 1200 सौ से अधिक धर्म गुरु इमाम हजरात जुड़कर तिब्बे नबवी पर अमल करते हुए  लोगों को सस्ते आसान घरेलू उपाय से फायदा पहुंचा रहे हैं।   

तिब्बे नबवी में प्रमुख रूप से शहद,  इंजीर, जैतून,  अनार, कलौंजी, सिरका, पनीर, खजूर, दूध , दलिया,  लहसुन, प्याज,  सोंठ, रेहान यानी तुलसी,  मसूर, कद्दू , लौकी , जौ सना, मेंहदी  जैसी घरेलू दैनिक प्रयोग में आने वाली चीजें शामिल हैं। जिनका इस्तेमाल सभी करते रहते हैं।  


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *