डॉ विजय कुमार ने महिलाओं में बढ़ते स्तन कैंसर की रोकथाम के लिए बताया उपाय
PPN NEWS
लखनऊ,यूपी
महिलाओं में बढ़ते स्तन कैंसर की रोकथाम के लिए पूरी दुनिया मे अक्टूबर के महीने को जागरूकता के रूप में मनाया जाता है। इस महीने पूरी दुनिया में महिलाओं को जागरूक करने के लिए तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इसी कड़ी में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में डिपार्टमेंट ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की और से स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डिपार्टमेंट ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉक्टर विजय कुमार के मुताबिक कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और उनके परिजनों को जागरूक करना है। ये कैसे होता है, इसके क्या लक्षण है और इसका क्या ईलाज है इन सबकी जानकारी के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ है।
इसके साथ ही डॉक्टर विजय कुमार ने यह भी बताया कि जो महिलाएं इस बीमारी से ठीक हो चुकी है उनको कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा।
Comments