13 फरवरी से गायब मंदबुद्धि लड़की का शव कुएं से बरामद
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- क्राइम
- Updated: 17 February, 2021 19:42
- 1222

प्रतापगढ
17.02.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
13 फरवरी से गायब मंदबुद्धि लड़की का शव कुएं से बरामद
प्रतापगढ जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र के जसौली गाँव निवासी राजेश सरोज की 21 वर्षीय पुत्री बबिता सरोज विगत 13 फरवरी को घर से शौच के लिए निकली थी ,जो घर वापस नहीं पहुँची तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। काफी खोज बीन के बाद जब लड़की नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना मानिकपुर पुलिस को दी।मानिकपुर पुलिस ने लड़की के गुम होने का मामला दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दिया।
आज मानिकपुर पुलिस का जवान वीर पाल लड़की के भाई रोहित सरोज को लेकर गाँव के आस-पास स्थित कुओ में लड़की की तलाश शुरू किया। और सिपाही की मेहनत रंग लाई। गाँव के पास स्थित आम की बाग में जर्जर कुएं के पास पहुँचने पर बदबू का आभास हुआ।सिपाही ने जब कुएं में देखा तो लाश दिखाई पडी।
जिसकी सूचना सिपाही ने मानिकपुर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक नन्हे लाल यादव को दिया। लाश मिलने की सूचना पर मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाल कर पहिचान कराया। जो उक्त लड़की के रूप में शव की पहचान परिजनों ने किया। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
बताया गया है कि उक्त लड़की की शादी विगत नवम्बर माह में प्रतापगढ जनपद के संग्राम गढ थाना क्षेत्र के रतन पुर निवासी राम अधार सरोज के पुत्र कमल सरोज के साथ हुई थी और लड़की मंदबुद्धि की थी।पुलिस मामले की गहराई से जांच करने में जुट गयी है।
Comments