दुबग्गा में बेकाबू लोडर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

दुबग्गा में बेकाबू लोडर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

दुबग्गा में बेकाबू लोडर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार युवक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।

हादसे के बाद सड़क पर उछलकर दूर जा गिरा युवक, मौके पर तोड़ा दम।

दुबग्गा लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। हरदोई राजमार्ग स्थित नौबस्ता रेलवे पुल पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक अनियंत्रित लोडर ने आगे जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक उछलकर काफी दूर जा गिरा और गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

​मृतक की शिनाख्त आशीष कुमार, पुत्र राम सेवक, निवासी हसनगंज, उन्नाव (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल लोडर संख्या यूपी 32 जेड 2707 को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और चालक के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

​दुबग्गा प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मुआयना कर शांति व्यवस्था कायम कर दी है। शव को विधिक कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है और वाहन को जब्त कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *