टैक्सी संचालक पर लगाया अवैध तरीके से कार हड़पने का आरोप

PPN NEWS
लखनऊ।
टैक्सी संचालक पर लगाया अवैध तरीके से कार हड़पने का आरोप
राजधानी लखनऊ के डालीगंज में अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक टैक्सी संचालक के खिलाफ उसकी कार को हड़पने और अवैध तरीके से अपने कब्जे में रखने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार 502/83 जोशी टोला, मुकारिम नगर डालीगंज लखनऊ के रहने वाले हिमांशु वर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी32 जीडब्ल्यू 1972 जोकि परिवहन विभाग से टैक्सी के संचालन हेतु पंजीकृत है। उपरोक्त वाहन को बांसगांव महोली निवासी रजिउल्ला खाँ उर्फ समीर पुत्र बरकत उल्ला खाँ के द्वारा लखनऊ में टैक्सी के रूप में 24 अप्रैल 2018 से संचालन किया जा रहा है।
जिसका एक अनुबंध पत्र भी रजिउल्ला खाँ और उसके मध्य हस्ताक्षरित हुआ था। जिसके अनुसार उक्त वाहन के संचालन के प्रतिफल में प्रतिमाह बीस हजार रूपए देने का अनुबंध था। पीड़ित का आरोप है कि विगत दो माह से रजिउल्ला के द्वारा ना तो अनुबंधित राशि की अदायगी की गई है और ना ही उक्त साथ ही वाहन को वापस लौटाया गया है साथ ही बिना किसी संपर्क के वाहन को क्षति ग्रस्त कर अवैध तरीके से अपने कब्जे में रख लिया गया है।
पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आशंका जताई है कि कहीं रजिउल्ला खाँ के द्वारा उसके वाहन से कोई अप्रिय घटना कारित करने और अपना वाहन वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
Comments